इन 5 चीजों को खाने के बाद पानी पीना सेहत पर पड़ सकता है भारी, बरतें सावधानी:

post

पानी पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। डॉक्टरों की मानें तो एक वयस्क को शरीर को स्वास्थ्य संबंधी खतरों से सुरक्षित रखने के लिए रोजाना कम से कम 2.7 लीटर पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से वो डिहाइड्रेशन के साथ सेहत से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी दूर रहता है। सेहत के लिए पानी के इतने फायदे होने के बावजूद क्या आप जानते हैं, आयुर्वेद के अनुसार पानी पीने के भी कुछ खास नियम बताए गए हैं। इन नियमों के अनुसार कुछ खास चीजों को खाने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने पर आपको सेहत से जुड़े कुछ खतरों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं खाने-पीने की किन चीजों का सेवन करने के बाद आपको पानी नहीं पीना चाहिए।

इन चीजों को खाने के बाद न करें पानी पीने की गलती

केला

केला खाने के बाद खासतौर पर बच्चे, पानी पीने की गलती कर बैठते हैं। लेकिन केला खाने के बाद कम से कम आधे घंटे तक पानी पीने से बचना चाहिए। ऐसा करने पर पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल, केला में स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है और जब यह स्टार्च की मात्रा पानी के साथ मिलती है तो पेट में भारीपन और गैस की समस्या पैदा कर सकती है।

खट्टे फल

खट्टे फल जैसे कीवी, संतरा और मौसमी खाने के बाद भी पानी पीने से बचना चाहिए। इन खट्टे फलों में मौजूद एसिड की मात्रा पेट में पहले से मौजूद एसिड के साथ मिलकर पाचन प्रक्रिया को बाधित करके एसिडिटी की समस्या पैदा कर सकती है।

दूध

दूध पीने के बाद पानी पीने से पाचन तंत्र को नुकसान होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप दूध पीने के तुरंत बाद या पहले पानी का सेवन करते हैं, तो यह डाइजेशन और पोषक तत्वों के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है। जिससे पेट में भारीपन की समस्या, एसिडिटी और अपच की समस्या पैदा हो सकती है।

ठंडी चीजें-

आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक जैसी ठंडी चीजें खाने-पीने के तुरंत बाद भी पानी पीने से बचना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को दांतों में झनझनाहट, दर्द और चुभन का अहसास हो सकता है।

तेल और घी खाने के बाद

फ्राइड चीजें, मूंगफली, भुने सूखे मेवे या घी में बनी मिठाई जैसी चीजें खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को खांसी की समस्या हो सकती है। दरअसल, इन सभी चीजों में तेल ज्यादा मात्रा में होता है, जो पानी पीने पर भोजन की नली में चर्बी के रूप में जमा हो जाता है।

...
...
...
...
...
...
...
...
...
...
...
...
...