Breaking News

डिप्टी CM साव बोले- कांग्रेस हार के बहाने ढूंढ रही, बैज बोले- 103% मतदान बताने वाल...:

post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना कल होगी, आश्वस्त है चुनाव परिणाम हमारे पक्ष में आएंगे। भाजपा ने इस चुनाव को पूरी गंभीरता लड़ा है।  साव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, अभी चुनाव परिणाम आने में एक दिन शेष है और कांग्रेस हार के बहाने ढूंढने में लग गई है। सबको मालूम है कि ये ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने की भूमिका बना चुके हैं। कांग्रेस को पता है कि पांच साल उन्होंने शहरों में विकास के एक भी काम नहीं किए हैं, इसलिए जनता उनके पक्ष में खड़ा नहीं होगी। श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार फिल्मों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। हमारी सरकार ने कलाकारों का मानदेय बढ़ाया है। राहत राशि बढ़ाई है। हम प्रदेश की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विधानसभा के बजट सत्र पर साव ने कहा कि, सरकार विधानसभा में विपक्ष के सभी प्रश्नों का जवाब देने के लिए तैयार है। कांग्रेस मुद्दाविहीन हैं। लोगों को भी पता है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने में किसका हाथ है। इनकी नीयत सबको पता है। सत्ता में रहते हुए इन्होंने यही किया और सत्ता से बाहर होने के बाद भी वहीं कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में विष्णु का सुशासन है, यहां किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी बड़ा आदमी हो, सब पर कानून समान रूप से कार्रवाई करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नगरीय निकायों के चुनावों के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग की भूमिका बेहद ही संदिग्ध और आपत्तिजनक रही है। चुनाव के दौरान ईवीएम खराब रही, बंद रही। निर्वाचन आयोग पूरे मतदान के दौरान सुस्त रहा। चुनाव के बाद जो वोट परसेंटेज जारी किया उसमें कोटा नगर पंचायत में 138 प्रतिशत मतदान होना और नवागढ़ नगर पंचायत में 103.50 प्रतिशत वोट होना बताया है। यह है निर्वाचन आयोग की कार्य प्रगति इस पर कैसे विश्वास करें।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner