Breaking News

छत्तीसगढ़ में दिल दहलाने वाली घटना : दुकान के सामने प्लास्टिक जलाने से रोका तो सीने में मार दी गोली:

post

सारंगढ़-बिलाईगढ़. छत्तीसगढ़
में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दुकान के आगे प्लास्टिक जलाने
से मना करने करने पर कुछ लोगों ने दुकानदार के सीने में गोली मार दी। घायल
दुकानदार को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मुख्य
आरोपी फरार है।

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में शुक्रवार को
मामूली विवाद में कुछ लोगों ने बेकरी में काम करने वाले युवक को गोली मार
दी, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने इस संबंध में चार आरोपियों को
गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है। गोली लगने के तुरंत बाद
आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो
गई।

यह घटना सूर्या बेकरी की सामने प्लास्टिक जलाने को
लेकर हुए विवाद के बाद हुई। कुछ लोग बेकरी के सामने प्लास्टिक जला रहे थे।
इस दौरान बेकरी में काम करने वाले स्टाफ ने उन्हें ऐसा करने से मना किया।
इसके बाद ललिता बघेल, पिंटू जांगड़े और कृष्णा राजपूत का बेकरी के स्टाफ के
साथ विवाद हो गया था।

इस दौरान आरोपियों ने बेकरी में
काम करने वाले मुखलाल मांझी के सीने में गोली मार दी। अस्पताल में इलाज के
दौरान मुखलाल की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
घटनास्थल से आरोपियों की कार और मैंगजीन बरामद किया गया है।

इस
मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन
गोलीकांड का मुख्य आरोपी कृष्णा राजपूत अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश
में जुटी है।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner