टीवी एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। पिछले साल 2024 को उन्होंने अपनी बीमारी का ऐलान किया था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह किस तरह से हिम्मत के साथ इस बीमारी का सामना कर रही हैं। कीमोथेरेपी की वजह से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन उसके बावजूद वह जिंदादिली से अपना जीवन बिता रही है। रमजान के महीने में उन्होंने रोजा और इफ्तारी से जुड़ी जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की है। इंस्टाग्राम रील्स में उन्होंने खुद से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ शेयर की है उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं, लेकिन कुछ यूजर्स को उनका अंदाज पसंद नहीं आया तो वह उन्हें धर्म के नाम पर नसीहत देने लगे हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं हिना खान रील्स में खुद से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ साझा कर रही हैं। वीडियो उन्होंने फनी अंदाज में बनाया है, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लेकिन कुछ यूजर्स रमजान के महीने में उनके रील्स बनाने और शॉर्ट ड्रेस की वजह से बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि रमजान का महीना है थोड़ी शर्म कर लो, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, बीमारी कम हो गई है तो यह अल्लाह को भूल गई हैं। वहीं दूसरी तरफ हिना खान के फैंस ने हिना की तारीफ की है और बताया है कि वह इस बीमारी से लड़ने का बहाना ढूंढ रही हैं, ऐसे में उन्हें खुश रहने की जरूरत है।