बिलासपुर। .पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवं विधायक पंडित स्व राजेंद्र प्रसाद शुक्ला जो कि दिनांक 2 अगस्त 2006 को अपोलो अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती हुए थे ,जिनका एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी के दौरान मौत हो गई थी।
दमोह के फर्जी डॉक्टर विक्रमादित्य के इलाज से कुछ लोगों की मौत का मामला उजागर होने के बाद स्व राजेंद्र शुक्ला के सुपुत्र डॉ प्रदीप शुक्ला द्वारा अपने पिता के इलाज के दौरान अपोलो में पदस्थ रहे डॉ विक्रमादित्य की डिग्रीं की जांच एवं अपने पिता की मौत का जिम्मेदार मानते हुए उसकी रिपोर्ट सरकंडा थाने में दर्ज कराई थी।
उक्त मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर , अपोलो अस्पताल प्रबंधन एवं पुलिस अधीक्षक दमोह से रिपोर्ट मंगाया गया एवं पुलिस द्वारा अपने स्तर पर जांच की तो आरोपी डॉक्टर की D M कार्डियोलॉजी का डिग्री फर्जी पाया एवं छ ग मेडिकल काउंसिल में पंजीयन भी नहीं पाया है । जिसके आधार पर आरोपी डॉक्टर को एंजियोप्लास्टी करने का अधिकार ही नहीं था । लेकिन फिर भी आरोपी ने अपोलो जैसे हॉस्पिटल में मरीजों का इलाज कर उनकी जान से खिलवाड़ करते रहे।
पुलिस ने डॉ नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ नरेंद्र जॉन केम एवं अपोलो प्रबंधन के विरुद्ध थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 563/ 2025 ,धारा –420, 466, 468, 471, 304,34 भादवि के अंतर्गत अपराध दर्ज कर लिया गया है।
आरोपी डॉ नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ नरेंद्र जॉन केम के गिरफ्तारी हेतु मान .मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय दमोह से अनुमति प्राप्त कर माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय बिलासपुर से आरोपी को बिलासपुर लाने हेतु प्रोडक्शन वारंट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया जा रहा है ।
पुलिस द्वारा क्रूरतम अपराधिक मानव वध का मामला मानकर प्रत्येक बिंदु पर वैधानिक पहलुओं का ध्यान रखते हुए कार्यवाही किया जा रहा है । डॉ नरेंद्र विक्रमादित्य यादव के अस्पताल में पदस्थापना अवधि में उपचार किए गए समस्त मरीजों को जांच में शामिल किया गया है ।
विवेचना के दौरान एक अन्य मरीज स्व भगत राम डॉ डोडेजा की भी मृत्यु होना ज्ञात हुआ है ,अतः उनके मौत को भी जांच में शामिल किया गया है । अस्पताल प्रबंधन के जिम्मेदार लोगों को कठोरतम दंड दिलाने हेतु कार्यवाही किया जा रहा है ,दोषी शीघ्र ही पुलिस गिरफ्त में होंगे ।
वही इस पूरे मामले को उजागर करने में जिला कांग्रेस कमेटी का बड़ा हाथ है। जिन्होंने इस मामले को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे है। धरना ,प्रदर्शन के माध्यम से इस मामले को उजागर किया। आज 2 मई को भी इस मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अपोलो हॉस्पिटल के खिलाफ अपोलो हॉस्पिटल से नेहरू चौक तक ” स्वास्थ्य न्याय यात्रा” निकाल रहे है।

Journalist खबरीलाल