थाना : सुपेला, जिला दुर्ग - धोखाधड़ी की रकम आहरण करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। मामले में वैधानिक कार्यवाही किया गया।
प्रार्थी ज्ञानेश्वर सिंह द्वारा थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके निवास से लगी लगभग 38090 वर्गफिट भूमि, जो राजस्व अभिलेखों में खसरा नंबर 144/7 एवं 144/03, पटवारी हल्का नंबर 20, तहसील एवं जिला दुर्ग में स्थित है तथा जिसका भूमि स्वामित्व संदीप जैन एवं अनुराग जैन के नाम दर्ज है, को आरोपी जोगी सिंह सोनी द्वारा स्वयं के नाम से एग्रीमेंट होना बताकर विक्रय का झांसा दिया गया।
दिनांक 24.01.2020 को आरोपी द्वारा एग्रीमेंट के कागजात दिखाकर प्रार्थी से इकरारनामा किया गया, जिसमें नगद एवं बैंक खाते के माध्यम से कुल 26 लाख रुपये देने का उल्लेख किया गया। इसके पश्चात आरोपीगण द्वारा भूमि स्वामी के नाम से फर्जी आधार कार्ड एवं पैन कार्ड तैयार कर ICICI बैंक में फर्जी खाता खुलवाया गया तथा कुल 24 लाख रुपये उसी खाते के माध्यम से प्राप्त किए गए। इस प्रकार विभिन्न माध्यमों से कुल 55 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 191/2026, धारा 318(2), 318(4), 337, 111(4), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी कुलदीप सिंह सोनी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी जोगी सिंह सोनी को भी गिरफ्तार कर विधिवत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना सुपेला के थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव, उनि चितराम ठाकुर, सउनि संतोष मिश्रा, प्रधान आरक्षक योगेश चंद्राकर एवं आरक्षक रविन्द्र बान्धव की सराहनीय भूमिका रही।

Journalist खबरीलाल