थाना : सुपेला, जिला दुर्ग। सोसायटी के चावल का अवैध परिवहन करने वाले आरोपी को सुपेला पुलिस ने वाहन सहित पकड़ा, खाद्य विभाग के साथ वैधानिक कार्यवाही जारी। मुखबिर की सूचना पर राजीव नगर ईमामबाड़ा के पास घेराबंदी कर मालवाहक वाहन को रोककर कार्रवाई की गई तथा सोसायटी का चावल बरामद किया गया। वाहन चालक से चावल के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, किंतु कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
वाहन सहित 14 कट्टा सोसायटी चावल जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु खाद्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया गया। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है तथा चावल के स्रोत एवं परिवहन के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।

Journalist खबरीलाल