Breaking News

News (खबरीलाल न्यूज़) : केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा : कैफे टेबल पर हत्या की प्लानिंग:

post

khabrilalमहाराष्ट्र के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच कर रही पुणे ग्रामीण पुलिस के हाथ एक बेहद चौंकाने वाला और निर्णायक सबूत लगा है। पुलिस को पुणे के एक नामी कैफे का एक्सक्लूसिव सीसीटीवी (CCTV) फुटेज मिला है, जिसने इस पूरी मर्डर मिस्ट्री को पूरी तरह से डिकोड कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, इस फुटेज में मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी हत्या से ठीक एक दिन पहले एक कैफे की टेबल पर बैठकर बेहद गुप्त तरीके से एक-दूसरे के कान में फुसफुसाते हुए कत्ल की अंतिम स्क्रिप्ट लिखते नजर आ रहे हैं।

इस नए डिजिटल सबूत के सामने आने के बाद अब आरोपियों का यह दावा पूरी तरह खारिज हो गया है कि यह ट्रेकिंग के दौरान हुआ कोई सामान्य हादसा था। केतन की हत्या से एक दिन पहले चेतन और सिया की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

पुलिस जांच और सीसीटीवी टाइमलाइन के अनुसार, 17 जून की शाम (हत्या से ठीक एक दिन पहले) सिया गोयल और चेतन चौधरी पुणे के ‘थर्ड वेव कैफे’ पहुंचे थे। कैमरे के रिकॉर्ड के मुताबिक, दोनों ने शाम करीब 4:35 बजे कैफे के अंदर एंट्री की। वे वहां लगभग एक घंटे तक रुके और इस दौरान एक ही टेबल पर बैठकर बेहद गंभीर चर्चा करते रहे। शाम करीब 5:30 बजे दोनों कैफे से बाहर निकले।

जांच एजेंसियों का दावा है कि इसी एक घंटे के भीतर केतन अग्रवाल को रास्ते से हटाने की अंतिम और फुलप्रूफ प्लानिंग को अंजाम दिया गया था, जिसे अगले दिन 18 जून को लोहगढ़ किले पर दोहराया गया।

जांच में केवल कैफे का वीडियो ही नहीं, बल्कि कई और चौंकाने वाले डिजिटल ट्रेल भी सामने आए हैं। साइबर सेल की जांच में पता चला है कि घटना से कुछ दिन पहले सिया गोयल ने अपने मोबाइल पर यूट्यूब के जरिए लोहागढ़ किले के भूगोल, उसके खतरनाक रास्तों और गहरी खाइयों से जुड़े कई वीडियो सर्च किए थे।

पुलिस का दावा है कि सिया ने इंटरनेट से जुटाई गई इस पूरी भौगोलिक जानकारी और सटीक लोकेशन के स्क्रीनशॉट्स चेतन चौधरी के साथ शेयर किए थे। पुलिस इन चैट रिकॉर्ड्स और सर्च हिस्ट्री को इस सोची-समझी साजिश का सबसे मजबूत तकनीकी सबूत मान रही है।

केतन अग्रवाल हत्याकांड का सबसे दुखद पहलू यह है कि 26 साल के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल अपनी मंगेतर सिया गोयल के जन्मदिन (19 जून) को बेहद खास और भव्य बनाने की तैयारियों में जुटे थे। जांच में खुलासा हुआ है कि केतन ने सिया के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए महाबलेश्वर के एक बेहद आलीशान और लग्जरी रिजॉर्ट में करीब 40 से 50 कमरे बुक कराए थे और कई बड़े सरप्राइज प्लान कर रहे थे।

लेकिन केतन इस बात से पूरी तरह अनजान थे कि जिस लड़की के लिए वे इतनी खुशियां बटोर रहे थे, वही लड़की एक कैफे में बैठकर उनके मौत का वारंट तैयार कर रही थी। बेटे की मौत से पूरी तरह टूट चुके पिता विशाल अग्रवाल ने रोते हुए कहा कि भरोसे और पवित्र रिश्ते के नाम पर उनके बेटे के साथ जो क्रूर धोखा हुआ है, उसकी सजा सिर्फ और सिर्फ फांसी ही होनी चाहिए।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner