ट्रैफिक एडवाइजरी । रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर चंदनडीह के समीप जलभराव से यातायात प्रभावित, सिरसा गेट मार्ग भी बंद, दुर्ग पुलिस ने जारी किए वैकल्पिक मार्ग। रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे स्थित कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित है तथा वाहनों की आवाजाही धीमी गति से हो रहीहै। निर्माण कार्य के चलते सिरसा गेट मार्ग भी पूर्णतः बंद है, अतः इस मार्ग का उपयोग वैकल्पिक मार्ग के रूप में नहीं किया जा सकता। यातायात का दबाव कम करने एवं आमजन की सुविधा के लिए विभिन्न श्रेणी के वाहनों हेतु वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। दुर्ग पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि रायपुर की ओर यात्रा करने से पूर्व पर्याप्त समय लेकर निकलें एवं यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

Journalist खबरीलाल