नारायणपुर, 10 जुलाई 2026। जिले के ओरछा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंदला में कुंदला-कोहकामेटा मार्ग पर कुक्कुर नदी के ऊपर हाई लेवल ब्रिज निर्माण कार्य का वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप द्वारा भूमिपूजन किया गया। यह कार्य आरसीपीएलडब्ल्यूई योजना के तहत लगभग ₹7.75 करोड़ (₹775.80 लाख) की लागत से कराया गया।
भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन तथा कौशल विकास मंत्री श्री केदार कश्यप रहे। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। हाई लेवल ब्रिज के निर्माण से कुंदला, कोहकामेटा और आसपास के ग्रामीणों को वर्षभर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से बरसात के मौसम में कुक्कुर नदी के कारण होने वाली आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान होगा। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि उपज के परिवहन तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक ग्रामीणों की पहुंच आसान होगी।


Journalist खबरीलाल