Breaking News

CG (खबरीलाल न्यूज़) : निजी स्कूलों में RTE के तहत प्रवेश का अंतिम चरण शुरू, 5 अगस्त तक करें आवेदन:

post

khabrilal

रायपुर। प्रदेश के निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत प्रवेश की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी हो गई है। अभी भी लगभग 9242 सीटें रिक्त हैं। जिसे देखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से तृतीय व अंतिम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें शामिल होने के लिए पात्र आवेदक आरटीई पोर्टल https://rte.cg.nic.in/Student/StudentApplication.aspx के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 22 जुलाई से 5 अगस्त तक कर सकते हैं। उसके बाद नोडल प्राचार्य के द्वारा आवेदनों का परीक्षण व सत्यापन के बाद 10 से 14 अगस्त तक ऑनलाइन लॉटरी व काउंसिलिंग के माध्यम से सूची जारी की जाएगी। जिसके बाद बच्चों को 17 अगस्त से 25 अगस्त के बीच प्रवेश लेना होगा।
लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों से प्राप्त डाटा के अनुसार, राज्य में 6858 प्राइवेट स्कूलों में आरटीई की 23124 सीटें हैं। दो चरणों के बाद इनमें से लगभग 13882 सीटों में प्रवेश पूरा हो चुका है। चयनित स्टूडेंट्स को 17 जुलाई तक प्रवेश लेना था। रायपुर में संचालित 824 प्राइवेट स्कूलों में आरटीई की 3204 सीटें हैं। जिनमें से अब तक 2458 सीटों में प्रवेश पूरा हो चुका है। ऐसे ही बिलासपुर के 562 स्कूलों की 2228 सीटों में से 1398 पर प्रवेश हुए हैं, दुुर्ग के 531 स्कूल की 1581 सीटों में से 1042, बलरामपुर के 190 स्कूल की 1524 सीटों में से 795, मुंगेली के 226 स्कूल की 1011 सीटों में से 699 पर प्रवेश हो चुके हैं।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner