Breaking News

Raipur Police (खबरीलाल न्यूज़) : थाना खम्हारडीह पुलिस द्वारा एटीएम रूम से पासबुक प्रिंटर चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।:

post

khabrilal

* कमिश्नरेट रायपुर पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अभियान के तहत थाना खम्हारडीह पुलिस ने एटीएम रूम से पासबुक प्रिंटर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमाण्ड में।

विवरण:- प्रार्थी श्री ओम प्रकाश नागवंशी द्वारा थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांर्गत स्थित बैंक परिसर से लगे एटीएम रूम में रखा एचपी कंपनी का पासबुक प्रिंटर किमती लगभग 20,000 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर बैंक प्रबंधन द्वारा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसमें एक व्यक्ति एटीएम रूम में प्रवेश कर पासबुक प्रिंटर को उसके बॉक्स से निकालकर ले जाते हुए दिखाई दिया। उक्त घटना पर प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 169/2026 धारा 305(ई), 331(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में थाना खम्हारडीह के पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही भूषण गिर गोस्वामी, पिता हरि गिर गोस्वामी, उम्र 35 वर्ष, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर की पहचान कर उसे पूछताछ हेतु थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया गया। जिसके उपरांत आरोपी को दिनांक 24.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया।
कमिश्नरेट रायपुर पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा संपत्ति संबंधी अपराध की सूचना तत्काल निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

गिरफ्तार आरोपीः- भूषण गिर गोस्वामी, पिता हरि गिर गोस्वामी, उम्र 35 वर्ष, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner