दक्षिण छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में अच्छी बारिश, कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना. मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश. बारिश का दायरा सिमटेगा.
प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बारिश जारी रह सकती है. पूरे प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है. अधिकांश जिलों में मौसम मेघमय रहेगा और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. 2 अगस्त के बाद मानसून कमजोर पड़ सकता है.


Journalist खबरीलाल
















