अटल कुंज सूरजपुर में प्रदेश, जिला व मंडल पदाधिकारी जुटे, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर।
रिपोर्टर/सौरभ साहू कि रिपोर्ट, 12/08/2026, सूरजपुर छत्तीसगढ़।
सूरजपुर, दिनांक 11 अगस्त 2026 । भाजपा कार्यालय अटल कुंज, सूरजपुर में मंगलवार को भाजपा के सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ सोशल मीडिया पदाधिकारी, मंडल संयोजक व सह संयोजक शामिल हुए। बैठक में संगठन की गतिविधियों को डिजिटल माध्यम से प्रभावी बनाने और पार्टी के कार्यक्रमों व जनहित से जुड़े कार्यों को सोशल मीडिया के जरिए आमजन तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।
बैठक में सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक रवि मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मयंक जायसवाल, सक्षम गुप्ता, भाजपा महामंत्री शशिकांत गर्ग, अशोक सिंह, संदीप अग्रवाल जिला कोषाअध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष संत सिंह, जनपद अध्यक्ष स्वाति सिंह, किरण खेश, नूतन विश्वास, देव गुप्ता, रामानंद जायसवाल, मनमत बचाछ व नीरज गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में जिला एवं मंडल स्तर की सोशल मीडिया टीम के बीच बेहतर समन्वय और डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया संगठन की गतिविधियों को जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर होने वाले पार्टी के कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर नियमित रूप से प्रसारित करने की जरूरत है। पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और डिजिटल टीम को सक्रिय रखने का आह्वान किया गया। जिला और मंडल स्तर पर सोशल मीडिया पदाधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिव राजवाड़े ने किया। उन्होंने बैठक की रूपरेखा रखते हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। लीलू गुप्ता ने स्वागत भाषण दिया। अंत में पवन कुमार साहू ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
बैठक में सोशल मीडिया एवं आईटी सेल से जुड़े कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा। संगठन की गतिविधियों को डिजिटल मंच पर प्रभावी ढंग से पहुंचाने और जिला से मंडल स्तर तक सोशल मीडिया टीम को सक्रिय बनाने के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ।

Journalist खबरीलाल