Breaking News
0 post authorJournalist खबरीलाल Saturday ,August 15,2026

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: रायपुर की सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जुनून, राजेश मूणत संग बाइक पर निकले विधायक पुरन्दर मिश्रा:

post

khabrilalरायपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में राष्ट्रभक्ति की अनुपम ऊर्जा और देशप्रेम के उल्लास से सराबोर विशाल तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य रैली में रायपुर नगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरन्दर मिश्रा ने उनके साथ बाइक पर सवार होकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।विधायक पुरन्दर मिश्रा और राजेश मूणत के साथ हजारों देशभक्तों ने हाथों में तिरंगा थामकर भारत माता के जयघोष के साथ शहर की सड़कों पर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। लहराते तिरंगे, गूंजते “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से पूरा वातावरण देशप्रेम से ओत-प्रोत हो उठा।

इस अवसर पर पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और देशप्रेम के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से मिली आजादी की रक्षा करना तथा भारत को सशक्त, समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देना हम सभी का दायित्व है। विधायक पुरन्दर मिश्रा की बाइक रैली में सक्रिय सहभागिता ने युवाओं एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह का संचार किया। पूरे मार्ग में उमड़ा जनसैलाब रायपुर की जीवंत राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के प्रति अटूट सम्मान का प्रतीक बना।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner