Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: रायपुर संभाग आयुक्त श्याम धावड़े ने किया ध्वजारोहण:

post

khabrilal

रायपुर 15 अगस्त 2026/ संभागायुक्त कार्यालय में कमिश्नर श्याम धावड़े  ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। संभागायुक्त ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आजादी के इस पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि हमें अंग्रेजों की गुलामी से स्वाधीनता बहुत संघर्षों और बलिदानों के बाद मिली है। आजादी किसी देश के मूलभूत विकास के लिए सबसे जरूरी है। अपना देश-अपने लोग-अपनी सरकार और अपने निर्णय ही आजादी के मूलभूत मायने हैं। संभागायुक्त ने कहा कि शहीदों ने अपने प्राणों की आहूति देकर देश को आजाद करा कर विकास के जिस सपने कों संजोया था, उसे पूरा करना हम सब भारतवासियों की जिम्मेदारी है। इस मौके पर श्री धावड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने-अपने शासकीय दायित्वों का पूरी क्षमता से निर्वहन करने और जनहित के सभी कामों को समय पर पूरा करने की समझाईश भी दी। इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती ज्योति सिंह एवं श्री दिलीप कुमार अग्रवाल सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner