तोरवा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों एवं चाकूबाजों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 16.08.2026 की रात्रि गश्त ड्यूटी के दौरान शंकर नगर, तोरवा के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 02 नग बटनदार धारदार चाकू बरामद किए गए। पूछताछ एवं जांच के दौरान एक व्यक्ति की पहचान सुमीत कुर्मी, निवासी शंकर नगर, तोरवा, बिलासपुर के रूप में हुई, जबकि दूसरा व्यक्ति विधि से संघर्षरत बालक पाया गया।
मुख्य आरोपी सुमीत कुर्मी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहीं विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में किशोर न्याय बोर्ड अधिनियम के प्रारूप-01 नियम 8(1), 8(5) के अंतर्गत सामाजिक पृष्ठभूमि एवं प्रारूप-02 नियम 8(7) के तहत पारिवारिक पृष्ठभूमि तैयार कर किशोर न्याय बोर्ड, बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया।

Journalist खबरीलाल