Breaking News

Durg Police (खबरीलाल न्यूज़) :: महिला पर केमिकल का छिड़काव कर घायल करने वाला आरोपी महेश दास गिरफ्तार:

post

khabrilalथाना : नंदिनी नगर, जिला दुर्ग। महिला पर बैटरी में पाए जाने वाले केमिकल का छिड़काव कर गंभीर रूप से घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त। ग्राम अरसनारा के पास महिला पर बैटरी में पाए जाने वाले केमिकल का छिड़काव कर गंभीर रूप से घायल करने की घटना के बाद पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया तथा पीड़िता के उपचार एवं घटना की जानकारी के लिए अस्पताल पहुंचकर उससे आवश्यक जानकारी ली।

पुलिस टीम द्वारा रातभर घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा संभावित स्थानों पर लगातार पूछताछ एवं पतासाजी कर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की गई। आरोपी से महिला द्वारा बातचीत बंद किए जाने के कारण नाराज था और मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचकर टिन के डिब्बे में रखा बैटरी में पाए जाने वाला केमिकल महिला पर छिड़क दिया। घटना के बाद नंदिनी नगर पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम कारंजा भिलाई में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा तथा पूछताछ के बाद घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है तथा प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाही जारी है। 

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner