Breaking News

CSPDCL Bilaspur (खबरीलाल न्यूज़) :: पावर कंपनी के 12 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया:

post

khabrilalदेशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, शान से लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा परिसर।

बिलासपुर, 17 अगस्त 2026 — स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र के मुख्यालय परिसर तिफरा में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री ए.के. अम्बस्थ, कार्यपालक निदेशक (बि-क्षे.) ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत तथा राष्ट्रगान गाया।

समारोह में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और राष्ट्र निर्माताओं को श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। देश की एकता, अखंडता और विकास में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही उन्होंने विद्युत कंपनी के विकास तथा उपलब्धियों से अवगत कराया।

इस अवसर पर बिलासपुर रीजन के 12 कर्मचारियों को उनके कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। सर्वश्री नमन डिक्सेना, कनिष्ठ अभियंता; भूपेन्द्र सिंह कोर्राम, परिचारक श्रेणी एक (ला.); आनंद उज्जैनी, परिचारक (ला.); यशवंत कुमार दिवाकर, परिचारक श्रेणी एक; कमलेश कुमार यादव, परिचारक श्रेणी एक; प्रमोद कुमार सिंह, लाइन परिचारक श्रेणी-एक; अमित कुमार तिवारी, कार्यालय सहायक श्रेणी एक; तिरिथ राम साहू, परिचारक श्रेणी एक; विनोद कुमार कश्यप, लाइन सहायक श्रेणी दो; शंकरलाल रॉय, तकनीशियन वितरण; गणेश राम साहू, लाइन परिचारक श्रेणी एक; रवि कुमार शर्मा, कार्यालय सहायक श्रेणी दो को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक राशि से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (उपकेन्द्र) श्रीमती कल्पना घाटे, अति. मुख्य अभियंता श्री वाई.के. मनहर, अधीक्षण अभियंता श्री सुरेश जांगड़े, श्री आर.के. झा, श्री सुरेन्द्र प्रजापति, श्री डी.पी. बारवा, श्री बाहुबल जैन एवं अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner