Breaking News

Bilaspur (खबरीलाल न्यूज़) :: कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश:

post

khabrilalबिलासपुर, 18 अगस्त 2026/कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक शिकायत संबंधी आवेदन दिया। उन्होंने अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे एवं अपर कलेक्टर डॉ. ज्योति पटेल ने भी लोगों की समस्याएं सुनी।     

जनदर्शन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए रत्नदेव साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष द्वारा रतनपुर में पर्यटक सहयोग केंद्र खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रतनपुर को तालाबों एवं मंदिरों की नगरी के रूप में जाना जाता है और यहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचते हैं। समिति द्वारा पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन सहयोग केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा तथा इस कार्य में निःशुल्क सहयोग देने की बात कही है। छत्तीसगढ़ स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष श्री विद्यानंद निर्मलकर ने स्कूल सफाई कर्मियों के मानदेय भुगतान को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया।उन्होंने बताया कि जिले के स्कूलों में कार्यरत स्कूल सफाई कर्मियों को समय पर मानदेय नहीं मिलने के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बेलतरा निवासी राजकुमार जायसवाल ने निजी भूमि से ट्रांसफार्मर एवं विद्युत प्रवाहित तार हटाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनकी निजी भूमि पर सीएसपीडीसीएल द्वारा ट्रांसफार्मर का खंभा गाड़ दिया गया है एवं विद्युत प्रवाहित तार गुजारा गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बैमा के सचिव, सरपंच एवं ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर से मुलाकात कर गुन्डी नाला में अशोक साहू द्वारा किए गए अवैध बेजा कब्जा को हटाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अशोक साहू द्वारा नाला में मिट्टी डालकर नाला को बंद कर दिया गया है। गुन्डी नाला में बस्ती का पानी भी जाने वाले नाला को भी बंद किया गया है।  

तखतपुर के लिदरी निवासी शिवशंकर सप्रे ने बताया कि वे लिदरी स्थित कृष्ण कुंज गार्डन में 2 साल से चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। विगत दो साल का भुगतान उन्हें नहीं किया गया है। उन्होंने कलेक्टर से मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराया। रतनपुर क्षेत्र के ग्राम लालपुर के ग्रामवासियों ने चांपी जलाशय चपोरा ग्राम लालपुर के नहर को पक्की नहर बनाने के संबंध में कलेक्टर को अपना ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नहर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके कारण पानी गांव तक सही तरीके से नहीं पहंुच रहा है एवं बीच से टूटी हुई नहर से पानी व्यर्थ बह रहा है। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने एवं समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।         

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner