Breaking News

RMC (खबरीलाल न्यूज़) :: नगर निगम जोन 1 क्षेत्र में 5 बड़े बकायादारों पर बकाया राशि अदा नहीं किये जाने पर की गयी सीलबंदी की कार्रवाई:

post

khabrilalरायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा के आदेशानुसार और उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा एवं नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 राजस्व विभाग  द्वारा 5 बड़े बकायादारों के संस्थानों मे कुल 728560/-रूपये का बकाया होने और बकाया राशि रायपुर नगर पालिक निगम को अदा नहीं किये जाने के कारण सीलबंदी की कार्रवाई की गयी. सीलबंदी की कार्रवाई के दौरान 2 बकायादारों द्वारा स्थल में ही  236742/- रूपये के बकाये का तत्काल भुगतान नगर निगम जोन 1 राजस्व विभाग को कर दिया गया. 

नगर पालिक निगम रायपुर जोन 1 राजस्व विभाग की टीम  द्वारा सभी वार्डो में बड़े बकायादारों पर कार्रवाई की गयी, यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी. नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 राजस्व विभाग की सीलबंदी कार्रवाई के दौरान स्थल पर नगर पालिक निगम जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन में कार्यपालन अभियंता द्रोनी कुमार  पैकरा, जोन सहायक राजस्व अधिकारी मनीष मरकाम, राजस्व निरीक्षक आशीष शर्मा, संतोष साहू  और सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद दीप, विष्णु कुमार की उपस्थिति रही.

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner