Breaking News

CG (खबरीलाल न्यूज़) : खाद्य मंत्री की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की साधारण सभा संपन्न:

post

khabrilal

स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाया जाएं: श्री दयालदास बघेल

रायपुर.

 खाद्य मंत्री की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की साधारण सभा संपन्न

खाद्य मंत्री एवं सुरजपूर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में आज जीवन दीप समिति की साधारण सभा की बैठक संपन्न हुई। जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा समिति के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिस पर विस्तार से चर्चा करते हुए जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आमजन को बेहतर और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विचार-विमर्श किया गया।
      बैठक में जनसमुदाय की आवश्यकता के अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम एवं बेहतर उपयोग पर चर्चा की गई। इसके साथ ही अस्पताल भवन एवं परिसर में आवश्यक निर्माण तथा मरम्मत कार्य, मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा, अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के विषयों पर विचार किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन एवं कार्य अवधि में वृद्धि सहित अन्य आवश्यकताओं पर भी चर्चा हुई। विभिन्न एजेंडों पर विचार-विमर्श के उपरांत आवश्यक कार्यों की पूर्ति एवं स्वास्थ्य केन्द्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किए गए।
      खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने अधिकारियों को प्रस्तावित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यकता के अनुरूप योग्य कर्मचारियों को अनुमोदन प्राप्त कर कार्य पर रखने, चिकित्सकों की अस्पताल में नियमित उपस्थिति एवं निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शासकीय चिकित्सकों को जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने की हिदायत देते हुए निजी प्रैक्टिस से दूर रहने की नसीहत दी। उन्होंने मौसमी बीमारियों की दवाइयों की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित रखने के भी निर्देश दिए।

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner