रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में B.Sc. द्वितीय वर्ष के Pest Management in Crops and Stored Grains-I (AENT 221) विषय का प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। शिकायत मिलते ही विश्वविद्यालय ने संबंधित परीक्षा को रद्द कर दिया है।
मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति को एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन को कवर्धा से प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायत मिली थी। शिकायत की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए B.Sc. द्वितीय वर्ष के संबंधित विषय की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया।

Journalist खबरीलाल