Breaking News

Commissionerate Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: चोरी की 02 दोपहिया वाहन के साथ हिस्ट्रीशीटर अजय महानंद गिरफ्तार:

post

khabrilalचोरी की 02 दोपहिया वाहन के साथ हिस्ट्रीशीटर अजय महानंद गिरफ्तार। पुरानी बस्ती एवं विधानसभा थाना क्षेत्र से चोरी किए गए लगभग 80,000/- रुपये कीमत के 02 वाहन जप्त। आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट एवं मारपीट सहित आधा दर्जन से अधिक अपराध हैं पंजीबद्ध। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारी को वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस उद्देश्य से प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट की एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

जिस पर विशेष टीम द्वारा वाहन चोरी के घटना स्थल एवं उनके आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही मुखबीर को सक्रिय किया गया है। इसके अतिरिक्त, नियमित पेट्रोलिंग, तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य सूचना-संग्रह माध्यमों के जरिए भी आवश्यक जानकारियाँ एकत्र करने के साथ ही अधिकतम दोपहिया वाहन चोरी होने वालेे स्थानों को भी चिन्हांकित कर अज्ञात वाहन चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी तारतम्य में दिनांक 12.09.2026 को विशेष टीम एवं थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की लगातार निगरानी एवं पेट्रोलिंग की जा रही थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों की नजर थाना सिविल लाईन के हिस्ट्रीशीटर अजय महानंद पर पड़ी, जो एक दोपहिया वाहन में घूम रहा था। पुलिस टीम द्वारा उसे रोकने का प्रयास किए जाने पर आरोपी भागने लगा, जिसे टीम द्वारा पीछा कर घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया गया।

वाहन के संबंध में पूछताछ करने तथा वाहन के दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहने पर उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया तथा वह पुलिस टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास करता रहा। पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त दोपहिया वाहन को थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र से चोरी करना तथा एक अन्य दोपहिया वाहन को थाना विधानसभा क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी अजय महानंद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 02 नग दोपहिया वाहन स्कुटी एक्सेस क्रमांक सी जी 04 क्यू बी 5293 तथा होण्डा साईन मोटर सायकल क्रमांक सी जी 10 ए डी 4368 जुमला कीमती लगभग 80,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 

...
...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner