राष्ट्रवादी विचारक एवं प्रख्यात वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ करेंगे संबोधित, पांच सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार, 21 नवंबर 2026 को ‘राष्ट्र के सामने चुनौतियां और उसका समाधान’ विषय पर एक विशेष प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रवादी विचारक एवं प्रख्यात वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे और राष्ट्र के समक्ष वर्तमान चुनौतियों तथा उनके संभावित समाधान पर अपने विचार रखेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन - शाम 4 बजे से दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज मैदान, रायपुर (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा।
इस वैचारिक कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन महाराष्ट्र मंडल रायपुर, अग्रवाल सभा रायपुर, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी, अग्रवाल दाऊ समाज रायपुर तथा श्री गुजराती ब्रह्म समाज रायपुर द्वारा किया जा रहा है। आयोजक संस्थाओं के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर वैचारिक संवाद को प्रोत्साहित करना तथा राष्ट्रीय चुनौतियों और उनके समाधान को लेकर जनजागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है।

Journalist खबरीलाल