न्यायपालिका, जिला प्रशासन और पुलिस ने पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण निराकरण में काउंसलिंग और आपसी समन्वय को बताया महत्वपूर्ण। दुर्ग, 20 नवंबर 2026। पारिवारिक विवादों का समाधान केवल कानूनी प्रक्रिया से नहीं, बल्कि आपसी संवाद, समझदारी और प्रभावी परामर्श से भी संभव है। इसी उद्देश्य को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं दुर्ग पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन, दुर्ग के नवीन कॉन्फ्रेंस हॉल में ‘परामर्श से समाधान’ विषय पर विशेष क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार कुजूर, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुमन एक्का, सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी कामिनी जायसवाल, कलेक्टर अभिजीत सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित न्यायिक अधिकारी, परामर्शदाता और बाल कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ।
पारिवारिक रिश्तों को बचाने में संवाद की अहम भूमिका -
कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने मुंशी प्रेमचंद की कहानी का उदाहरण देते हुए कहा कि कई बार छोटी-छोटी गलतफहमियां पारिवारिक संबंधों में तनाव और विवाद का कारण बन जाती हैं। ऐसे मामलों में समय रहते संवाद और उचित परामर्श से समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग का उद्देश्य केवल विवाद समाप्त करना नहीं, बल्कि परिवारों में आपसी विश्वास और रिश्तों को बनाए रखना भी है।
संवेदनशीलता और निष्पक्षता से हो विवादों का निराकरण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा कि पारिवारिक विवादों में पुलिस की भूमिका संवेदनशील और जिम्मेदार होनी चाहिए। परिवार परामर्श केंद्रों के माध्यम से दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनकर आपसी सहमति से समाधान निकालने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने परामर्शदाताओं से धैर्य, निष्पक्षता और मानवीय दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार कुजूर ने अपने समापन उद्बोधन में कहा कि न्यायिक व्यवस्था और परिवार परामर्श केंद्रों के बीच बेहतर समन्वय से पारिवारिक विवादों के निराकरण में सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुमन एक्का ने पारिवारिक संबंधों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए उचित मार्गदर्शन और आपसी समझ से समाधान निकालने की आवश्यकता बताई। वहीं, सिविल जज कामिनी जायसवाल ने प्रभावी काउंसलिंग और परामर्शदाताओं की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला।
परिवार परामर्श केंद्रों की कार्यप्रणाली पर मंथन
कार्यशाला में दुर्ग पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की कार्यप्रणाली, परामर्श प्रक्रिया और विवादों के प्रारंभिक स्तर पर निराकरण को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस दौरान परामर्शदाताओं के अनुभव, व्यावहारिक चुनौतियों और काउंसलिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य न्यायपालिका, जिला प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा पारिवारिक विवादों के समाधान में संवेदनशील और मानवीय दृष्टिकोण को बढ़ावा देना रहा।
न्यायपालिका, जिला प्रशासन और पुलिस ने पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण निराकरण में काउंसलिंग और आपसी समन्वय को बताया महत्वपूर्ण। दुर्ग, 20 नवंबर 2026। पारिवारिक विवादों का समाधान केवल कानूनी प्रक्रिया से नहीं, बल्कि आपसी संवाद, समझदारी और प्रभावी परामर्श से भी संभव है। इसी उद्देश्य को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं दुर्ग पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन, दुर्ग के नवीन कॉन्फ्रेंस हॉल में ‘परामर्श से समाधान’ विषय पर विशेष क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार कुजूर, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुमन एक्का, सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी कामिनी जायसवाल, कलेक्टर अभिजीत सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित न्यायिक अधिकारी, परामर्शदाता और बाल कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ।
पारिवारिक रिश्तों को बचाने में संवाद की अहम भूमिका -
कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने मुंशी प्रेमचंद की कहानी का उदाहरण देते हुए कहा कि कई बार छोटी-छोटी गलतफहमियां पारिवारिक संबंधों में तनाव और विवाद का कारण बन जाती हैं। ऐसे मामलों में समय रहते संवाद और उचित परामर्श से समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग का उद्देश्य केवल विवाद समाप्त करना नहीं, बल्कि परिवारों में आपसी विश्वास और रिश्तों को बनाए रखना भी है।


Journalist खबरीलाल












