Breaking News

पुलिस Bilaspur (खबरीलाल न्यूज़) :: शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर गुपचुप व्यवसायी से मारपीट, दो आरोपी छेदी उर्फ दुर्गेश साहू व सौरभ उर्फ गौरव खरे गिरफ्तार:

post

khabrilalबिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए रुपये देने से इनकार करने पर गुपचुप व्यवसायी से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, तीसरे फरार आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, चांटीडीह निवासी राजकुमार श्रीवास (26 वर्ष) प्रगति विहार के पास गुपचुप का ठेला लगाता है। बीते 6 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे वह ठेला बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान मस्ताना मंदिर के पास कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोककर शराब पीने के लिए रुपये मांगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्के, पत्थर तथा छोटे गैस सिलेंडर से हमला कर दिया। हमले में व्यवसायी के सिर और बाएं कंधे में चोट आई।

मामले में सरकंडा पुलिस ने छेदी उर्फ दुर्गेश साहू (21 वर्ष) और सौरभ उर्फ गौरव खरे (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने अपने फरार साथी बड़कू देवांगन के साथ घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गैस सिलेंडर और पत्थर जब्त कर लिए हैं। आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 119(1), 296, 115(2), 351(3) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner