Breaking News

International (खबरीलाल न्यूज़) :: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लेविट ने अमेरिकियों को शादी करने और ज्यादा बच्चे पैदा करने को कहा है:

post

khabrilalनई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लेविट ने एक नई डिबेट शुरू कर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके अमेरिकियों को शादी करने और ज्यादा बच्चे पैदा करने को कहा है. इसके अलावा उनका पालन चर्च के संस्कारों के साथ करने की अपील की है. अपनी इस अपील के साथ लेविट ने एक्स पोस्ट में 'द वॉशिंगटन पोस्ट' की एक रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. इस रिपोर्ट में एक स्टडी को प्रकाशित किया गया है, जिसका शीर्षक है- '2035 तक दुनिया में सबसे अधिक होगी मुस्लिम आबादी'. इसके अलावा इसी खबर में यह भी अनुमान जताया गया है कि अमेरिका ईसाई बहुल मुल्क नहीं रह जाएगा. 

इसी खबर को लेकर लेविट ने जो पोस्ट किया है, उस पर बहस तेज है. उनका कहना है कि अमेरिकी लोग जल्दी शादियां करें. ज्यादा बच्चे पैदा करें और परिवार बनाएं. चर्च के संस्कारों में उनकी परवरिश करें और अमेरिका से प्यार करना सिखाएं. उनकी इस पोस्ट पर कुछ लोगों ने समर्थक किया है तो वहीं कुछ यूजर्स ने इसे गलत बताया है. एक वर्ग का कहना है कि लेविट की बात सही है. ईसाई धर्म के अनुसार बच्चों की परवरिश होनी ही चाहिए और फैमिली वैल्यूज भी जरूरी हैं. वहीं कुछ लोगों ने उनकी पोस्ट पर ऐतराज जताया है. इन लोगों का कहना है कि आखिर कैसे लोगों को किसी एक पंथ को ही मानने के लिए कहा जा सकता है. 

इसके अलावा कुछ लोगों ने बच्चे पालने को लेकर यह भी कहा कि महंगाई इतनी बढ़ रही है. कॉस्ट ऑफ लिविंग में इजाफा हुआ. इसलिए बच्चे पालना, स्वास्थ्य की देखभाल और उनकी पढ़ाई आसान नहीं है. इसके अलावा यह भी कहना है कि बच्चों को यह छूट देनी चाहिए कि वे जो धर्म चाहें, उसके मूल्यों का पालन करें. एक यूजर ने लिखा कि मुस्लिम और ईसाई के बीच बच्चे पैदा करने का कंपीटीशन नहीं होना चाहिए. इसका सही समाधान यह है कि बाहर से आने वाले लोगों पर ब्रेक लगाया जाए. इससे ही पश्चिमी देशों का कल्चर बचा रह सकेगा. 

वहीं एक यूजर ने लिखा कि आप ज्यादा बच्चे पैदा करने की बात लिख रही हैं. फिर आप लोग ही मैटरनिटी लीव, डे केयर और तमाम चीजों का विरोध करते हैं. ऐसी स्थिति में लोग ज्यादा बच्चे क्यों पैदा करेंगे. एक यूजर ने लिखा कि इतनी महंगाई में हम ज्यादा बच्चे अफोर्ड नहीं कर सकते.

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner