यातायात पुलिस दुर्ग। ई-रिक्शा यात्रियों की सुरक्षा एवं चालकों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने यातायात पुलिस दुर्ग की अनूठी पहल। उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल द्वारा ऑटो में QR कोड स्टिकर लगाकर एवं हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना। ई-रिक्शा में लगाए जा रहे विशेष QR कोड, स्कैन करते ही मिलेगी वाहन एवं चालक की सत्यापित जानकारी।यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता – सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता, विश्वसनीयता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की पहल। आगामी एक सप्ताह में जिले में संचालित सभी ऑटो एवं ई रिक्शा में लगाया जायेगा QR कोड स्टिकर एवं आई कार्ड वितरण किया जायेगा।
महिलाओं एवं बच्चों के लिए यात्रा के दौरान सुरक्षा का अतिरिक्त भरोसा। किसी संदिग्ध स्थिति या आपातकाल में पुलिस तक सूचना पहुँचाने में मदद। उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा ऑटो में दुर्ग पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशे के कारोबार को रोकने के विरुद्ध अभियान और हेल्पलाइन नंबर का स्टिकर लगाया गया। आज के कार्यकम में डॉक्टर नवीन राम दारूका ( सीईओ आरोग्य हॉस्पिटल ) सुमित घोसाल (जनरल मैनेजर आरोग्य हॉस्पिटल), ऑटो एवं ई रिक्शा के अध्यक्ष उपस्थिति रहे एवं आरोग्यम हॉस्पिटल का विशेष योगदान रहा।
उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल के निर्देशन में दुर्ग पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चालकों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने एवं ई-रिक्शा में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।

Journalist खबरीलाल