Breaking News

RMC (खबरीलाल न्यूज़) :: जनशिकायत पर नगर निगम जोन 4 की त्वरित कार्रवाई, मोतीबाग चौपाटी में चला विशेष सफाई अभियान:

post

khabrilalरायपुर। राजधानी रायपुर के मोतीबाग चौपाटी में गंदगी की शिकायत मिलते ही नगर निगम जोन क्रमांक 4 के स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान चौपाटी परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों से कचरा और गंदगी हटाकर चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोतीबाग चौपाटी में साफ-सफाई की अव्यवस्था को लेकर नगर निगम को जनशिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन क्रमांक 4 के स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की कार्रवाई शुरू की।    जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी के मार्गदर्शन एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन कुमार ताण्डी की उपस्थिति में सफाई कर्मचारियों की टीम ने मोतीबाग चौपाटी लाइन में विशेष अभियान चलाकर जमा कचरे और गंदगी को हटाया। साथ ही स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया गया। नगर निगम के अनुसार, इस विशेष सफाई अभियान के माध्यम से प्राप्त जनशिकायत का जोन स्तर पर त्वरित निराकरण किया गया।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner