Breaking News

Raipur (खबरीलाल न्यूज़) :: अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत:

post

khabrilalकिसानों को धान विक्रय में न हो कोई परेशानी, सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश। धान की सुरक्षित स्टैकिंग के लिए ड्रेनेज एवं डनेज की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश। जिला प्रशासन रायपुर की अभिनव पहल, विशेष डिजिटल डैशबोर्ड से हो रहा धान खरीदी केंद्रों का सतत निरीक्षण। जिला एवं सेक्टर नोडल अधिकारी अपलोड कर रहे तस्वीरें, सुबह-शाम दो बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से व्यवस्थाओं की समीक्षा।

रायपुर, 23 नवंबर 2026/ अपर मुख्य सचिव एवं रायपुर जिले की प्रभारी सचिव ऋचा शर्मा ने आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के साथ जिले के आरंग, जरौद एवं भानसोज धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर धान विक्रय की प्रक्रिया और केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया सुचारू एवं किसान हितैषी होनी चाहिए। किसानों को टोकन प्राप्त करने से लेकर धान की तौल एवं विक्रय तक किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं होनी चाहिए।    अपर मुख्य सचिव शर्मा ने आरंग धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान किसानों के लिए पेयजल, छाया, बैठक सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्रों में आने वाले किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। धान की तौल, भंडारण एवं अन्य व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner