Breaking News

जैतूसाव मठ में गोवर्धन पूजा के साथ अन्नकूट में 56 प्रकार का भोग प्रसाद अर्पित:

post

रायपुर। हर साल की भांति इस बार भी दीपावली के दूसरे दिन पुरानी बस्ती स्थित जैतू साव मठ में परंपरागत व हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में गोवर्धन पूजा की गई साथ ही अन्नकूट में भगवान श्री कृष्ण को 56 प्रकार के भोग प्रसाद अर्पण किए गए पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना में सदस्यगण शामिल हुए। इस मौके पर विशेष रुप से विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं दूधाधारी मठ तथा राज्य गो सेवा आयोग अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास,न्यासी अजय तिवारी,सचिव महेंद्र अग्रवाल,सुरेश शुक्ला सहित विशिष्ट जन शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि हर वर्ष मठ में भगवान श्री कृष्ण की  गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का आयोजन परम्परागत ढंग से आयोजित किया जाता रहा है। इस वर्ष कोरोनाकाल  के कारण मठ में सीमित संख्या में भक्तजनों को शामिल किया गया ताकि व्यवस्था के साथ और शासन के निर्देशों का पालन करते हुए धार्मिक आयोजन को पूरा किया जा सके। न्यासी अजय तिवारी ने बताया कि आयोजन को लेकर स्थानीय और मंदिर समिति से जुड़े लोगों को काफी उत्साह था। यहां भगवान के श्री चरणों में 56 प्रकार के भोग प्रसाद चढ़ाए गए. जिसमें फल और विशेष तरह के व्यंजन को भोग प्रसाद में शामिल था। भक्तों के बीच प्रसादी वितरण किया गया।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner