Breaking News

सप्ताह के पहले दिन सोना 53000 प्रति दस ग्राम और चांदी 64000 प्रति किलो रहा स्टैंडर्ड:

post

रायपुर। दीवाली के बाद सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सराफा बाजार में थोड़ी सुस्ती का माहौल रहा। बहुत से संस्थान भी बंद रहे और जो खुले रहे,उनमें भी सन्नाटा सा था। सोमवार को सोना 53000 रुपये प्रति दस ग्राम (स्टैंडर्ड) और चांदी प्रति किलो 64000 रुपये रही। सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इनकी कीमतों में इस प्रकार से उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हालांकि कीमतों में ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है। त्योहारी दिनों में मांग बढऩे के कारण ही कीमतों में आए दिन उतार-चढ़ाव आ रहा था।

धनतेरस में सराफा की चमक बरकरार रही और जबरदस्त कारोबार भी हुआ और अब सराफा कारोबारियों ने शादी सीजन को देखते हुए नई रणनीति बनाना शुरु कर दिया है। क्योंकि त्योहार के इस अवसर के साथ ही एक पखवाड़े बाद शादी के मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। इसे देखते हुए अभी कीमती धातुओं की मांग बनी रहेगी। साथ ही कीमतों में स्थिरता के चलते अभी खरीदी करना बेहतर भी हो सकता है। दीपावली के बाद सप्ताह के दिन जहां थोड़े बहुत सराफा की दुकानें खुली रही वहां पर भी बहुत कम ही ग्राहक नजर आए। वहीं पहले दिन सोमवार को सोना 53000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी प्रति किलो 64000 रुपये पर स्टैंडर्ड रहा।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner