रायपुर। कोरोना संक्रमण काल में पिछले सात महिनों से बंद निचली अदालतों के द्वारा कल यानी 17 नवंबर मंगलवार से फिर खुलने जा रहे हैं जिसके बाद इन अदालतों में फिर से नियमित सुनवाई शुरु हो जायेगी। तीन युगलपीठ व 12 एकलपीठ में नियमित रूप से प्रकरणों की सुनवाई चलेगी।
17 नवबंर से न्यायालयीन कार्य शुरू करने की अधिसूचना छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने उच्च न्यायालय में कामकाज को लेकर नया रोस्टर जारी कर दिया है। तीन युगलपीठ व 12 एकलपीठ में प्रकरणों की सुनवाई होगी। पहली युगलपीठ मुख्य न्यायाधीश पीआर रामचंद्र मेनन व न्यायाधीश पीपी साहू की होगी। इसमें सभी रिट याचिका, रिट अपील, जनहित याचिकाओं के साथ ही बंदी प्रत्यक्षीकरण, टैक्स प्रकरण व 2014 तक के पुराने प्रकरणों की अपील की सुनवाई होगी।
जस्टिस प्रशांत मिश्रा व जस्टिस रजनी दुबे की पीठ में सभी सिविल, कंपनी अपील व कमर्शियल प्रकरणों को रखा जाएगा। जस्टिस एमएम श्रीवास्तव व जस्टिस विमला सिंह कपूर की पीठ में सभी आपराधिक प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। जस्टिस प्रशांत मिश्रा, जस्टिस एमएम श्रीवास्तव, जस्टिस गौतम भादुड़ी, जस्टिस संजय के. अग्रवाल, जस्टिस पी. सैम कोशी, जस्टिस संजय अग्रवाल, जस्टिस आरसीएस सामंत, जस्टिस शरद कुमार गुप्ता, जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल, जस्टिस गौतम चौरडिय़ा, जस्टिस विमला सिंह कपूर व जस्टिस रजनी दुबे एकलपीठ में प्रकरणों की सुनवाई करेंगे।
कोरोना काल में लाक डाउन के चलते लंबे समय तक कोर्ट बंद रहा। हालाकि इस दौरान भी हाई कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई चल रही थी। जबकि, निचली अदालतों में साढ़े आठ माह से कामकाज बंद है। मंगलवार से उच्च न्यायालय में भी कामकाज अब पहले की तरह से नियमित रूप से प्रारंभ हो जायेगें । विशेषकर दीवानी मामले जिसमें लगातार पेशियां दी जा रही थी जिसमें अब पूर्व की तरह गवाही श्ुारू हो जायेगी। गवाही के दौरान कोविड-19 के सरकार के निर्देंशों का पालन किये जाने के आदेश निचली अदालतों को दिए गए हैं।

Journalist खबरीलाल