गौरेला। गौरेला क्षेत्र के भट्टा टोला में एक युवक ने परिवार विवाद के चलते कल रात में केरोसीन डालकर अपने आप को आग के हवाले कर दिया, 30 फीसदी जले हुए हालात में उसे घर वालों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरेला में भर्ती कराया जहां उसका कोरोना एंटीजन टेस्ट किया गया जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई और जैसे ही इसकी जानकारी उसे लगी वह आज सुबह अस्पताल से भाग गया। अस्पताल ने प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना गौरेला पुलिस को दी, फिलहाल पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।
गौरेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गौरेला के भट्टा टोला निवासी प्रताप पासी सोमवार रात पारिवारिक झगड़े के बाद शराब पी और उसके बाद खुद पर केरोसीन डाल आग लगा ली। जब वह जलने लगा तो खुद ही बाल्टी से पानी डालकर आग भी बुझा ली। हालांकि तब तक वह 30 फीसदी जल चुका था। उसकी हालत गंभीर देख परिजनों ने उसे तत्काल पास ही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरेला लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने प्रताप की एंटीजन किट से कोरोना जांच की तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उसे कोविड केयर सेंटर टिकरा कला भेजने की तैयारी की जा रही थी। प्रताप को पता चल गया कि वह कोरोना पॉटिजिट है वह बिना किसी को बताए और झुपते-झूपाते अस्पताल से भाग गया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से पूरे अस्पताल में उसकी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला तब कहीं जाकर गौरेला पुलिस को इसकी सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस प्रताप की तलाश में जुटी हुई है।
वहीं इस मामले में अस्पताल की नर्सों ने बताया कि सोमवार रात करीब 9 बजे बाइक से दो लोग प्रताप को लेकर आए और उन्होंने पटाखों से जलने की बात कही थी, लेकिन प्रताप के शरीर से केरोसीन की बदबू आ रही थी। अस्पताल पहुंचने से पहले तक प्रताप 30 प्रतिशत जल चुका था। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया और इसी दौरान उसका कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें उसकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया। इसकी जानकारी उसे लग गई और वह डर के कारण अस्पताल से भाग गया।

Journalist खबरीलाल