Breaking News
अन्य post authorJournalist खबरीलाल Tuesday ,September 28,2021

नरेंद्र गिरि सुसाइड केस: रिमांड के दौरान तीनों आरोपियों से कई सवाल पूछेगी CBI :

post

महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में सीबीआई कोर्ट ने सभी 3 आरोपियों
की 7 दिन के लिए कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली है. मंगलवार की सुबह 10 बजे से 4
अक्टूबर शाम 6 बजे तक सीबीआई आरोपी आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप
तिवारी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. आरोपियों से पूछताछ के साथ-साथ
सीबीआई महंत नरेंद्र गिरि के मोबाइल और बाघमबारी गद्दी में लगे सीसीटीवी की
डीवीआर का फुटेज हासिल कर उसे खंगालेगी.

सीबीआई की कस्टडी रिमांड में आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी
से तीन अलग अलग टीमें अलग-अलग और फिर आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेंगी.
सीबीआई तीनों आरोपियों से पूछताछ के साथ-साथ महंत नरेंद्र गिरि के मोबाइल
फोन और बाघंबरी गद्दी में लगे सीसीटीवी के फुटेज को हासिल करेगी. इसके लिए
कोर्ट ने सीबीआई को परमिशन भी दे दी है. इतना ही नहीं सीबीआई महंत आनंद
गिरी अजय तिवारी और संदीप तिवारी के मोबाइल फोन का भी डाटा निकालेगी.

प्रयागराज एसआईटी द्वारा घटनास्थल और आरोपियों के सील किए गए सभी
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी कोर्ट ने खोलने के आदेश दे दिए हैं. बीते दो
दिनों में सीबीआई बाघंबरी गद्दी के मुआयने से लेकर घटना का नाट्य रूपांतरण
तक कर चुकी है. मठ में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से लेकर पुलिस को पहली
सूचना देने वाले तक तमाम लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं.

आनंद गिरि से पूछताछ में सीबीआई इन सवालों के जवाब तलाश करेगी-

महंत नरेंद्र गिरि से कैसे रिश्ते खराब हुए? क्यों रिश्ते खराब हुए?
उसने महंत नरेंद्र गिरी से आखिरी बार बातचीत कब की थी? कब हुई थी मुलाकात?
अखिरी बार प्रयागराज या बाघंबरी गद्दी कब आए थे? महंत नरेंद्र गिरि को
क्यों लगा कि कंप्यूटराइज फोटो से उनको बदनाम किया जाने वाला है? कौन सी
फोटो और वीडियो से महंत नरेंद्र गिरि को ब्लैकमेल किया जा रहा था? महंत
नरेंद्र गिरि की मौत हत्या क्यों है? कौन-कौन लोग और किस वजह से कर सकते
हैं महंत की हत्या?

आद्या तिवारी और संदीप तिवारी से पूछे जा सकते हैं ये सवाल-

महंत नरेंद्र गिरि ने ही तुमको बड़े हनुमान मंदिर का पुजारी क्यों
बनाया? क्यों उनको तुम्हारी वफादारी पर शक होने लगा? महंत नरेंद्र गिरि से
किस मुद्दे पर मतभेद हुआ था? संदीप तिवारी का लेटे हनुमान मंदिर के प्रबंधन
में कितना दखल था? संदीप तिवारी के आनंद गिरि से कब और कैसे रिश्ते बने?

ऐसे तमाम सवालों की फेहरिस्त सीबीआई की टीम ने तैयार कर रखी है. मिली
जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीमें पहले तीनों आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ
करेंगी और फिर तीनों को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की जाएगी.

बता दें कि सीबीआई की टीम ने रविवार को ही जॉर्ज टाउन थाने के माल खाने
से महंत नरेंद्र गिरि और तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन के साथ-साथ बाघंबरी
गद्दी के सीसीटीवी के डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिए हैं. सोमवार को
कोर्ट से परमिशन के बाद इन सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को राजपत्रित अधिकारी
के सामने खोलकर डाटा निकालने की अनुमति भी मिल गई है.

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner