रायपुर । दशहरा उत्सव को लेकर
राजधानी पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी। तकरीबन दो हजार से ज्यादा जवान तैनात
रहेंगे। इस साल कड़ी सुरक्षा के बीच रावण दहन होगा। ज्यादा से ज्यादा बल
तैनात रहेगा। जहां भी रावण दहन होगा, वहां संबंधित थाने के अलावा लाइन से
अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष दहशरा उत्सव के
दौरान घटनाओं को रोकने की पुलिस ने तैयार की है।
असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। शनिवार को कलेक्टर सौरभ कुमार और वरिष्ठ
पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल की अध्यक्षता में रेडक्रास सोसाइटी के
सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी समाज हिंदू,
मुस्लिम, सिख, ईसाई के धर्मगुरु, प्रमुख प्रतिनिधिगण, सम्मानित एवं
प्रबुद्धगण नागरिकगण मौजूद रहे। सभी समाज के सभी नागरिकों ने एक स्वर में
रायपुर जिले के परंपरागत प्रेम, भाईचारा और शांति के माहौल को बनाए रखने की
बात कही।
बैठक में सभी समाजों के प्रतिनिधियों ने इस बात पर जोर दिया कि आने वाले
सभी प्रमुख त्योहारों जैसे नवरात्रि, दशहरा, ईद मिलाद उन नबी, दीपावली,
गुरुनानक जयंती, क्रिसमस को हमेशा की तरह आपसी प्रेम , सौहार्द, भाईचारा,
विश्वास और शांति के साथ मिलजुलकर मनाएंगे और रायपुर की सराहनीय आपसी
सौहार्द, विश्वास और शांति की परंपरा को बनाए रखेंगे।
इस
अवसर पर नगर निगम आयुक्त प्रभात मलिक,अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एनआर साहू,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल, अनुविभागीय दंडाधिकारी प्रणब
सिंह, प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और व्यापारी संघों के
प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
विशेष टीम रखेगी नजर
डब्ल्यूआरएस,
रावांभाठा मैदान, गुढ़ियारी पणाव सहित अन्य प्रमुख जगहों में ज्यादा भीड़
होती है। सुरक्षा के मद्देनजर विशेष टीम का गठन किया जाएगा, जो अलग से
निगरानी रखेगी।
यातायात के जवान चौक-चौराहों पर
राजधानी
के अलग-अलग चौक-चौराहों पर यातायात के जवान तैतान रहेंगे, जिससे जाम की
स्थिति कहीं भी न बने। इसके अलावा पार्किंग की व्यवस्था भी अलग-अलग जगह में
की जाएगी।
दशहरा उत्सव को लेकर तैयारी की जा रही है। सभी जगहों में सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त बन तैनात रहेगा। -प्रशांत अग्रवाल, एसपी, रायपुर

Journalist खबरीलाल