Breaking News

NEWS RAIPUR जमीन फर्जीवाड़ा का बड़ा खेल उजागर हुआ:

post

रायपुर : सस्ती जमीन
दिलाने के नाम पर नवा रायपुर के निमोरा, तामासिवनी, चंदनीडीह में जमीन
फर्जीवाड़ा का बड़ा खेल उजागर हुआ है। आरोप है कि कालोनाइजर ने बिना किसी
डायवर्सन और लेआउट के ही लोगों को झांसे में लेकर आवासीय प्लाट के नाम पर
कागजों पर जमीन बेच दी। कालोनाइजर ने निमोरा स्थित ठाकुर प्यारेलाल पंचायत
एवं ग्रामीण विकास संस्थान के पीछे जमीने भी दिखाई थी। अब मौके पर न ही
प्लाट दिखाया जा रहा है और न ही रजिस्ट्री कराई जा रही है।

पीड़ितों
ने बताया कि कालोनाइजर ने आसरा विहार, आसरा सिटी और संस्कार सिटी नामक के
प्रोजेक्ट के ब्राउशर दिखाए, हेल्थ क्लब, स्वीमिंग पूल, गार्डन वाली कालोनी
में प्लाट देने का वादा किया। यहां तक कि अपनी गाड़ियों में बैठाकर सबको
जमीन भी दिखाई। इस झांसे में हजारों लोग आ चुके हैं। अभी तक 200 पीड़ितों ने
जिला प्रशासन से शिकायत करके न्याय की गुहार लगाई है। कालोनाइजर के झांसे
में आने वाले ज्यादातर सरकारी विभाग के कर्मचारी हैं।

इन
सरकारी कर्मचारियों में शिक्षक, व्याख्याता, प्राचार्यों की संख्या सबसे
अधिक है। इसके अलावा राजस्व के अधिकारी, कर्मचारी और बैंक कर्मचारी भी
शामिल हैं। मामले की शिकायत नवा रायपुर थाने में की गई है। वहीं पीड़ितों के
आग्रह पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने मिलने के लिए सोमवार के लिए समय दिया
है। वहीं नवा रायपुर के सीएसपी कृष्णा पटेल ने मामले की जांच शुरू कर दी
है।  

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner