रायपुर । महिलाओं और बच्चों की
सुरक्षा के लिए रायपुर पुलिस द्वारा पिंक गश्त अभियान चालाया जा रहा।इसके
तहत शुक्रवार को टीम सबसे पहले रेलवे स्टेशन पर पहुंची। आईपीएस चंचल
तिवारी, डीडी नगर थाना प्रभारी योगिता खापर्डे सहित उनकी टीम ने यहां मौजूद
महिलाओं और बच्चों को पिंक गश्त के बारे में जानकारी दी। वहीं कराते
खिलाड़ी हर्षा साहू ने सेल्फ डिफेंस के बारे में बताया। कुछ उदाहरण भी देकर
वहां मौजूद महिलाओं को मुसीबत के दौरान बचने के तरीके बताए।
इस
अभियान के तहत रायपुर पुलिस के महिला पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन, तेलीबांधा
आउटर, नया बस स्टैंट, फूलचौक स्टापेज पुराना बस स्टैंड, महासमुंद बेरियर,
लोधीपारा चौक, जय स्तंभ चौक, विधानसभा, पचपेढ़ी नाका, काशीराम नगर, अमलीडीह,
सेजबहार जाकर आत्मरक्षा के गुर सिखाकर महिलाओं के लिए निडर वातावरण बनाना,
महिलाओं को अपराधों से बचने के उपाय बताना।
कुछ
होने पर पुलिस को आसानी से संपर्क करने प्रेरित करना। इंटरनेट मीडिया को
लेकर आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया। पांपलेट, की-रिंग बांटे गए।
सार्वजनिक स्थानों पर स्टीकर चस्पा कर हेल्पलाइन नंबर 94791-90167 को
प्रचारित कर जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान में रायपुर की महिला पुलिस
टीम कई हाउसिंग सोसाइटी में जाकर भी अभियान चलाएगी।

Journalist खबरीलाल