Breaking News
अन्य post authorJournalist खबरीलाल Saturday ,December 25,2021

NEWS DELHI:: प्रधानमंत्री मोदी ने वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की:

post

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि
अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत को मजबूत और विकसित
बनाने के लिए सर्मिपत कर दिया। मोदी ने एक ट्वीट किया, ‘‘आदरणीय अटल जी को
उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।’’

उन्होंने वाजपेयी के योगदान की सराहना करते हुए कहा, ‘‘अटल जी की जयंती
पर उन्हें याद कर रहा हूं। उनकी देश सेवा हम सभी के लिए प्रेरणा है।
उन्होंने भारत को मजबूत और विकसित बनाने के लिए अपना जीवन सर्मिपत कर दिया।
उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों ने लाखों भारतीयों के जीवन को प्रभावित
किया।’’

बाद में प्रधानमंत्री ने वाजपेयी की समाधि ‘‘सदैव अटल’’ जाकर उन्हें
श्रद्धांजलि दी। रक्षा मंत्री राजनाथ ंिसह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित अन्य नेताओं ने भी
उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उल्लेखनीय है कि वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को हुआ था। भाजपा को
कामयाबी के शिखर पर ले जाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। नब्बे के दशक
में वह पार्टी का मुख्य चेहरा बनकर उभरे और केंद्र में पहली बार भाजपा के
नेतृत्व में सरकार बनी।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner