रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 4 और 5 दिसम्बर को जशपुर और
बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेेंगे। श्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के
अनुसार नई दिल्ली से 3 दिसम्बर को शाम 7 बजे विमान द्वारा रवाना होकर रात 9
बजे रायगढ़ पहुंचेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे।
मुख्यमंत्री
अगले दिन 4 दिसम्बर को रायगढ़ से पूर्वान्ह 11 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना
होकर 11.45 बजे जशपुर पहुंचेंगे और वहां अंग्रेजी माध्यम स्कूल का
निरीक्षण करेंगे। श्री बघेल इसके बाद रणजीता स्टेडियम जशपुर में आयोजित
कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे तथा
आमसभा को सम्बोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद श्री बघेल जशपुर में
पुरातात्विक संग्रहालय, गढ़कलेवा और जंगल बाजार का निरीक्षण करेंगे।
मुख्यमंत्री यहां से दोपहर 2.10 बजे कार द्वारा सरना एथनिक रिसोर्ट
बालाछापर पहुंचेंगे और वहां समाज प्रमुखों, संगठन प्रमुखों से चर्चा करने
के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।
मुख्यमंत्री 5 दिसम्बर को पूर्वान्ह
11.30 बजे सरना एथनिक रिसोर्ट चाय बागान में पौध रोपण कार्यक्रम में शामिल
होने के बाद ग्राम गम्हरिया में धान खरीदी केंद्र और गौठान का निरीक्षण
करेंगे। श्री बघेल वहां से कार द्वारा दोपहर 1.15 बजे सोगड़ा आश्रम
पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे जशपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से
हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.45 बजे बिलासपुर आएंगे और शाम 4 बजे लाल
बहादुर शास्त्री स्कूल बिलासपुर में आयोजित 43वें राउत नाचा महोत्सव में
शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद बिलासपुर से कार द्वारा रवाना
होकर रात 8 बजे रायपुर लौटेंगे।

Journalist खबरीलाल