बिलासपुर। बुधवार की रात में चोरों ने एक पान मसाले की दुकान में सेंधमारी
की है। दुकान की दीवार तोड़कर चोर वहां से 15 हजार रुपए के सिक्के सहित
करीब 2 लाख रुपए का गुटखा और पान मसाला लेकर फरार हो गए हालांकि अभी नुकसान
का पूरी तरह से आंकलन नहीं हो सका है। घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की है इसी
तर्ज पर 5 दिन पहले चकरभाटा क्षेत्र में भी चोरी हुई थी।
तखतपुर
निवासी नोतन टेकवानी की हाईस्कूल के पास बाबा पान मसाले के नाम से थोक
सामान की दुकान है। नोतन रोज की तरह बुधवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर
चले गए।सुबह करीब 8.30 बजे दुकान खोलने के लिए पहुंचे। अंदर घुसे तो दुकान
में तेज रोशनी आ रही थी। उन्होंने पास में जाकर देखा तो बगल की दीवार में
बड़ा सा छेद था। इस पर उन्हें चोरी का अंदेशा हुआ।
इसके बाद उन्होंने
पुलिस को सूचना दी तो वह भी मौके पर पहुंच गई। दुकान से 15 हजार रुपए के
सिक्के, गुटखे पाउच की बोरियां और सीसीटीवी की डीवी गायब बताई जा रही है।
पुलिस ने फिलहाल किसी सामान को छूने से उनको मना कर दिया है। बिलासपुर से
डॉग स्क्वॉयड भी पहुंच गया है। तफ्तीश के बाद नुकसान का आंकलन किया जाएगा।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Journalist खबरीलाल