Breaking News

आदिवासी अंचल में लोगों को दी जा रही सेवाएं सराहनीय - सिंहदेव:

post

00 स्वास्थ्य मंत्री ने किया रामकृष्ण आश्रम में नवनिर्मित ओपीडी का शुभारंभ
नारायणपुर।

प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव आज अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान रामकृष्ण
मिशन विवेकानंद आरोग्य धाम के नवनिर्मित बहिरंग कक्ष (ओपीडी) का उद्घाटन
किया। इस दौरान मंत्री सिंहदेव ने नवनिर्मित ओपीडी के विभिन्न कक्षों का
अवलोकन किया और विभिन्न कक्षों में संचालित होने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं
की जानकारी ली। उन्होंने रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा इस सुदुर आदिवासी अंचल
में लोगों को दी जा रही सेवाओं की सराहना की।

सिंहदेव ने रामकृष्ण
मिशन विवेकानंद आरोग्य धाम परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से
बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने परिसर अंतर्गत
एक्स-रे कक्ष, पुरूष वार्ड, महिला वार्ड, आपरेषन कक्ष आदि का अवलोकन किया
और जानकारी ली। सिंहदेव ने आरोग्य धाम परिसर में कार्यरत चिकित्सकों एवं
स्टाफ से आत्मीय बातचीत कर रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या, गर्भवती
महिलाओं को प्रसव के दौरान दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधा आदि के बारे में
विस्तृत जानकारी ली। मंत्री श्री सिंहदेव ने रामकृष्ण मिशन आश्रम परिसर
स्थित रामकृष्ण परमहंस मंदिर में दर्षन भी किये। इस अवसर पर बस्तर संसदीय
क्षेत्र के सांसद श्री दीपक बैज, हस्तषिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं
नारायणपुर विधायक श्री चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती
नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष
श्री जागेष्वर उसेण्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री प्रमोद नेलवाल के अलावा
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, एसडीएम श्री
दिनेष नाग के सहित रामकृष्ण मिषन आश्रम के सचिव श्री स्वामी व्यापतानंद जी
महाराज, स्वामी अनुभवानंद जी महाराज और क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधी एवं
अधिकारीगण उपस्थित थे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner