रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार आधा दर्जन से
ज्यादा जिलों के कलेक्टरों को बदलने की तैयारी में है। इनमें कुछ बड़े जिले
भी शामिल हैं। इसकी सूची तैयार है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते
हुए मामला टलने की संभावना जताई जा रही है। चर्चा है कि कोरोना का दौर
थमने के बाद सूची जारी की जाए। बात दें कि एक दिन पहले ही सरकार ने सात
जिलों के एसपी समेत नौ आइपीएस अफसरों का तबादला किया है। अफसरों के
अनुसर जिन जिलों के कलेक्टरों के बदले जाने की चर्चा है उनमें बस्तर,
दुर्ग, सरगुजा और बिलासपुर के साथ कुछ छोटे जिले भी शामिल हैं। इनमें से
कुछ कलेक्टरों का कार्यकाल दो साल या उससे अधिक हो चुका है। अफसरों के
अनुसार कलेक्टर और एसपी की अब जारी होने वाली सूची अगले साल होने वाले
विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। चुनाव में अब दो वर्ष से
कम का वक्त रह गया है। ऐसे में अब जिलों में जो भी अफसर बैठेंगे उनमें से
ज्यादातर चुनाव तक बने रहेंगे।

Journalist खबरीलाल