मोटर सायकल चोरी की घटनाओं को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने - अपने थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के आरोपियों को ट्रैप करने हेतु विशेष टीम का गठन किया गया है।
इसी तारतम्य मंे सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र में दो लड़के सस्ते दाम में एक्टिवा वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना पुरानी बस्ती की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के लड़कों एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ मंे लड़कों ने अपना नाम इम्तेशल खान उर्फ राजा एवं सैय्यद अशफाक अली उर्फ काला गोलू निवासी सिविल लाईन रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उक्त दोनों लड़को से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर लड़कों द्वारा एक्टिवा वाहन को थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र से चोरी करना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों से चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा थाना गंज क्षेत्र से भी 01 नग मोटर सायकल को चोरी करना बताया। जिस पर टीम द्वारा दोनों आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की कुल 02 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 80,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
आरोपियों द्वारा चोरी किये गये दोनों वाहनों में थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 395/21 धारा 379 भादवि. एवं थाना गंज में अपराध क्रमांक 03/22

Journalist खबरीलाल