Breaking News

NEWS RAIPUR:: रायपुर में स्वच्छता के लिए सामाजिक-धार्मिक संस्था प्रमुखों से महापौर ने मांगा सहयोग:

post

रायपुर । महापौर एजाज ढेबर ने कहा
है कि यदि पंडित और मौलवी साहब लोगो को सफाई को लेकर जागरूक करें तो यह
अत्यंत कारगर सिद्ध होगा।वे बुधवार को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर
निगम मुख्यालय भवन के सामान्य सभा सभागार में शहर के विभिन्न सामाजिक,
धार्मिक प्रमुखों की बैठक ले रहे थे। महापौर एजाज ढेबर ने कोरोना संकटकाल
के दौरान सामाजिक,धार्मिक संस्था प्रमुखों एवं उनकी संस्थाओं द्वारा किए गए
सेवा भावना की जमकर सराहना की। उन्होने कहा कि जिस प्रकार धार्मिक,
सामाजिक संगठनों, एनजीओ से कोरोना काल के दौरान लोगो की हर संभव सेवा की,
वह वास्तव में अद्वितीय है। महापौर ने सभी से अपने सामाजिक, धार्मिक
परिसरों, उसके आस पास की सफाई का ध्यान रखने अनुरोध किया। महापौर ने सभी
संगठनों से राज्य शासन,रायपुर जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना गाइड लाइन
का पूर्ण व्यवहारिक पालन करने और करवाने की अपील भी की।

सफाई को लेकर जनजागरूकता लाने का पुण्य कार्य सराहनीय-अजय तिवारी 

बैठक में नगर के धार्मिक संस्था प्रमुख एवं शिक्षाविद् अजय तिवारी ने
स्वच्छता को लेकर जनजागरूकता के कार्य को पुण्य कार्य निरूपित करते हुए
महापौर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सफाई को लेकर राजधानीवासी
जागरूकता हो रहे है,यहीं वजह है कि अब शहर स्वच्छ दिखाई देने लगा है। इसके
लिए महापौर समेत उनकी पूरी टीम बधाई के पात्र है। तिवारी ने आगे कहा कि शहर
के कचरे की प्रोसेसिंग का कार्य ग्राम सकरी क्षेत्र में बहुत अच्छी तरह से
करवाया जा रहा है। उन्होने धर्म स्थल के पास की सड़क में लोगों द्वारा
कचरा डालने की जानकारी दी तो महापौर ने उन्हें सुझाव दिया कि वे कचरा डालने
वालो को समझाइश के रूप में उन्हें गुलाब का फूल देना प्रारंभ कर दें। इससे
वहां कचरा डालना बंद हो जाएगा। बैठक के दौरान पादरी ने महापौर और निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम को
रायपुर शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में देश में छठवां स्थान मिलने पर
सराहा और सभी से रायपुर शहर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने सक्रिय
भागीदारी दर्ज कराने की अपील की।

कचरा गाड़ी का लोकेशन ट्रेस कर बुलाए घर

निगम
के स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नागभूषण राव ने सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के
प्रमुखों से सहयोग का आव्हान किया।उन्होने कहा कि यदि कही जाते समय किसी को
भी कचरा दिखे तो वह तत्काल निदान 1100 में काल कर शिकायत करें ताकि उसका
त्वरित निदान हो सके। उन्होंने रामकी कंपनी की गाडी,सफाई मित्रों के वार्ड
में नहीं आने पर क्लीन रायपुर सिटी एप पर लाइव लोकेशन ट्रेस करके उसे
बुलवाकर घर का कचरा देने एवं स्वच्छता कायम करने में भागीदार बनने का
अनुरोध किया। उन्होने सभी से सूखा-गीला कचरा अलग-अलग करके सफाई मित्र कर्मचारी को देने
को कहा।इसके पूर्व एनयूएलएम के मैनेजर विकास ने बैठक में शामिल सामाजिक
धार्मिक संस्था प्रमुखों के समक्ष स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के संबंध में
पावर पाइंट प्रेजेंटेशन दिया एवं उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। कार्यक्रम
का संचालन और आभार प्रदर्शन स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय ने किया।बैठक
में एमआइसी सदस्य सुंदर लाल जोगी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डा. तृप्ति
पाणीग्रही, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यपालन अभियंता रधुमणी प्रधान आदि शामिल
थे।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner