Breaking News

NEWS DELHI:: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, असम से गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी:

post

नई दिल्ली. बुल्ली बाई मोबाइल ऐप से जुड़े मामले पर
दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने असम से एक
मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. स्पेशल सेल ने जानकारी दी है कि यह
कार्रवाई इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटीजिक ऑपरेशन्स यूनिट (IFSO) ने की
है. पुलिस आरोपी को लेकर दोपहर 3.30  बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच रही है.
खबर है कि इस ऐप में आरोपी मुस्लिम महिलाओं को अपमानजनक तरीके से दिखा रहे
थे.

स्पेशल ने बताया कि GitHub पर बुल्ली बाई तैयार करने वाला और मुख्य
साजिशकर्ता और इस ऐप का ट्विटर खाताधारक को IFSO ने गिरफ्तार किया है.
मुंबई पुलिस ने बुधवार को कहा कि ‘बुल्ली बाई’ ऐप के सिलसिले में अब तक तीन
लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें मुस्लिम महिलाओं की तस्वीर ऑनलाइन
पोस्ट कर उन्हें बदनाम किया जा रहा था. पुलिस ने यह भी दावा किया कि ऐसा
लगता है कि आरोपियों ने अपने ट्विटर हैंडल में सिख समुदाय से संबंधित नामों
का इस्तेमाल किया था, जिससे कि लोगों को गुमराह किया जा सके और आरोपियों
की पहचान न हो पाए.

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner