रायपुर । एंटी सुपरस्टीशन
आर्गेनाइजेशन (एएसओ) की ओर से दो दिवसीय अंधविश्वास उन्मूलन कार्यक्रम का
आयोजन नवा रायपुर स्थित ग्राम बिरबिरा में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता
लेखक प्रो. मछिन्द्रनाथ मुंडे और महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की
राज्य सचिव सुशीला मुंडे शामिल हुए। प्रो. मुंडे ने बताया कि ढोंगी
बाबा किस तरह भोले-भाले जनता को अपने जाल में फंसाते हैं। उन्होंने कहा कि
पाखंडी बाबा सिर्फ अपनी जेब भरने वाले होते हैं। इसकी करनी और कथनी में
अंतर है। इन बाबाओं से बचने की जरूरत है और लोगों को समझाने की आवश्यकता
है। तभी एक अच्छे समाज की कल्पना कर सकते हैं।
कार्यक्रम के पहले दिन
मंगलवार को सुशीला मुंडे ने पृथ्वी की उत्पत्ति और जीव-जंतुओं का विकास के
बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 460 करोड़ साल पहले पृथ्वी उत्पत्ति हुई।
फिर धीरे-धीरे जीव-जंतुओं का विकास होता गया। इसके बाद 40 हजार वर्ष पहले
आधुनिक मानव होमो सोपियन आया। आज लोग अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग कर रहे
हैं फिर भी अंधविश्वास की चंगुल से नहीं छूट पाए। सुशीला ने कहा कि
वैज्ञानिक दृष्टिकोण के लिए शिक्षा में बदलाव बहुत ही जरूरी है। तार्किक
बातों की शिक्षा में शामिल करने से ही समाज में बदलाव होगा। वहीं परिवार और
अपने आस-पास में भी तमाम रूढ़िवाद का पूरजोर विरोध करना होगा।

Journalist खबरीलाल