राजधानी दिल्ली में कोरोना की हालत पहले से बिगड़ी हुई है और अब संसद से
कोरोना के विस्फोट की खबर है। संसद में मौजूद कर्मचारियों का औचक टेस्ट
किये जाने पर करीब 400 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए
हैं। मीडिया सूत्रों के मुताबिक ये टेस्ट 6-7 जनवरी को हुआ था, जिसके
रिजल्ट अब आये हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, राज्यसभा सचिवालय के 65,
लोकसभा सचिवालय के करीब 200 और संसद में काम करने वाले अन्य 133 लोग 4 से 8
जनवरी के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्थिति को देखते हुए राज्यसभा
के सभापति वेंकैया नायडू ने फौरन निर्देश जारी किए कि सभी 1300 अधिकारियों
और कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट किया जाए और जरूरत पड़ने पर अस्पताल में
भर्ती होने और इलाज में मदद की जाए। साथ ही संक्रमण ठीक होने पर भी उनपर
कड़ी निगरानी रखी जाए।

Journalist खबरीलाल