Breaking News

news raipur:: राजधानी में अवैध छज्जा निर्माण के विरोध में भाजपा का धरना, निर्माणकर्ता ने छज्जा हटाया:

post

 रायपुर । कबीर पंथ के संत
प्रकाशमुनि नाम साहेब ने कुछ दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर जानकारी साझा की
कि कटोरा तालाब स्थित उनके घर के सामने अवैध रूप से छज्जा निर्माण्ा किया
गया है। इस पर भाजपा और कबीर पंथ के अनुयायी भड़क गए। सोमवार को राजधानी में
इस अवैध निर्माण के विरोध में भाजपा पार्षद दलनगर निगम रायपुर ने जोन
कार्यालय चार के पास धरना दिया।

भाजपा पार्षद के प्रवक्ता मृत्युंजय
दुबे ने बताया कि जोन चार के आयुक्त विनय मिश्रा से कटोरा तालाब स्थित कबीर
पंथ के संत प्रकाशमुनि नाम साहेब के घर से लगी सार्वजनिक गली के ऊपर छज्जा
डालकर कब्जा करने वाले निर्माण के संबंध में जानकारी मांगी। जोन आयुक्त से
पूछा कि अवैध निर्माण कौन कर रहा है? क्या उसका नक्शा स्वीकृत है? वर्षोंं
से उपयोग में आ रही सार्वजनिक गली में पक्के छज्जे के निर्माण के लिए
कार्य अनुमति नगर निगम ने किस आधार पर दी है, अब तक उस अवैध निर्माण पर
क्या कार्रवाई हुई? यह गली में अतिक्रमण कर निर्माण का मामला है, जिस पर
जिला प्रशासन द्वारा सीमांकन की कार्रवाई की जा रही है। क्या संबंधित
निर्माणकर्ता को जोन चार ने नोटिस जारी किया है?

उल्लेखनीय
है कि विरोध को देखते हुए संबंधित निर्माणकर्ता ने छज्जा हटा लिया है।
धरना में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, उपनेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मा, जोन तीन
के अध्यक्ष प्रमोद साहू, पार्षद सीमा साहू, सरिता वर्मा, दीपक जायसवाल,
रोहित साहू, भोला साहू, आशु चंद्रवंशी, राम प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।

महापौर ने कार्रवाई को लेकर इंटरनेट मीडिया में साझा की जानकारी 

 महापौर एजाज ढेबर ने इस मामले को लेकर इंटरनेट में जानकारी साझा करके कहा
कि कबीर पंथ के गुरु श्री प्रकाशमुनि नाम साहेब जी का हम सब और प्रदेश भर
के लोग सम्मान करते हैं। उनके आवास के समीप अवैध निर्माण कार्यों को लेकर
मिली शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई की गई है। राजधानी
में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी
व्यक्ति से संबंधित क्यों न हो।

...
...
...
...
...
Sidebar Banner
Sidebar Banner
Sidebar Banner